बिहार

मौलाना अब्दुल्लाह सलीम चतुर्वेदी को दलमालपुर से यूपी STF ने किया गिरफ्तार

राजीव कुमार/न्यूज11  भारत 

पूर्णिया/डेस्क:  पूर्णिया के अमौर थाना क्षेत्र के दलमालपुर से मौलाना अब्दुल्लाह सलीम चतुर्वेदी को यूपी एसटीएफ ने हिरासत में लिया है. अमौर थाना क्षेत्र के दलमालपुर गांव से मौलाना अब्दुल्लाह सलीम चतुर्वेदी को उत्तर प्रदेश एसटीएफ की टीम ने हिरासत में लिया है. इस कार्रवाई के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है. हालांकि, अब तक इस मामले में आधिकारिक रूप से विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है.

स्थानीय विधायक का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि अगर कोई खबर चला सकता है तो चला ले. फिलहाल पुलिस या प्रशासन की ओर से इस गिरफ्तारी को लेकर कोई स्पष्ट पुष्टि नहीं की गई है. फिलहाल इस मामले में आधिकारिक बयान का इंतजार है, जैसे ही कोई अपडेट आएगा, हम आपको सबसे पहले जानकारी देंगे।

यह भी पढ़ें: रोहतास पुलिस ने किया 16 अलग-अलग आपराधिक कांडों का उद्भेदन, 7 अपराधी गिरफ्तार