छपरा शहर के हथुआ मार्केट में लगी भीषण आग, करोड़ो की संपत्ति जलने की आशंका
पवन कुमार सिंह/न्यूज़11 भारत बिहार/डेस्क: सारण जिले से इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां छपरा शहर के बीचों बीच स्थित हथुआ मार्केट में आग लग गई. आग की लपटों ने शहर के हथुआ मार्केट में स्थित कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया है. जानकारी के अनुसार, बुधवार को रात नौ बजे के आसपास शहर के बीचों बीच स्थित हथुआ मार्केट में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग की लपटों ने कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया. शहर के हथुआ मार्केट में अचानक लगी आग से हड़कंप मच गया. आग लगने की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची एवं आग बुझाने के प्रयास में लगी हुई है.
इस संबंध में छपरा सदर एसडीओ निलेश कुमार ने बताया कि शहर के हथुआ मार्केट में स्थित एक कपड़ा एवं एक ब्यूटीपार्लर की दुकान में बुधवार रात नौ बजे के आसपास आग लगने की घटना घटित हुई है. आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. अब आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है. आग लगने का प्रारम्भिक कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है. आग से हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है. शहर के बीचों बीच आग लगने की सूचना जिले के कई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे हुए थे. करोड़ो की संपत्ति जलने की आशंका जताई जा रही हैं.
यह भी पढ़े: झारखंड विधानसभा बजट सत्र का दूसरा दिन, कल आएगा तृतीय अनुपूरक बजट