चारा घोटाले में मुख्य आरोपी लालू प्रसाद यादव की जम
लालू यादव के जमानत रद्द वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, सीबीआई ने दी है चुनौती
न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क: चारा घोटाले के मुख्य आरोपी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की जमानत रद्द करने वाली याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। इस मामले की जांच कर रही केंद्रीय एजेंसी सीबीआई ने लालू प्रसाद की जमानत रद्द करने की अपील की है। बता दें कि इस मामले में लालू प्रसाद यादव अभी जमानत पर हैं।
सीबीआई ने दी थी जमानत को चुनौती
ज्ञात हो कि सीबीआई ने चारा घोटाला मामले में लालू को मिली जमानत को चुनौती दी है। पिछली सुनवाई में एएसजी एसवी राजू ने जमानत को कानून के खिलाफ बताया था जबकि लालू की तरफ से वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि अन्य आरोपियों को नोटिस तक नहीं मिला है। उसके बाद अदालत ने दोनों पक्षों से कहा था कि वे अपनी-अपनी दलीलें रखें, फैसला अदालत करेगी।