बिहार

आरा में इंटर की छात्रा ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा- 'मम्मी-डैडी ध्यान...'

न्यूज11 भारत

पटना/डेस्क: बिहार के आरा से एक बड़ी खबर निकल के सामने आई है. बताया जा रहा है कि आरा में एक इंटर की छात्रा ने खुदकुशी कर ली है. छात्रा की इंटर की परीक्षा चल रही थी. इसी बीच छात्रा ने सुसाइड नोट लिखकर अपनी जान दे दी. सुसाइड नोट में छात्रा ने लिखा, 'मम्मी-डैडी आप अपना ध्यान रखिएगा. मैं बीमारी से परेशान हूं, एग्जाम नहीं दे पाऊंगी.  मेरा आज फिजिक्स का पेपर था.' 

यह भी पढ़ें: नवादा में सड़क हादसे में युवक की मौत, शादी के चार महीने बाद इकलौता बेटा गंवाया