आप सुरक्षित रहें, सरकार आपके साथ है : सम्राट चौधरी

पश्चिम एशिया में जारी तनावपूर्ण परिस्थितियों के मद्देनजर बिहार सरकार ने जारी किया विशेष हेल्पलाइन नंबर

न्यूज11 भारत रांची/डेस्क: बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि पश्चिम एशिया में जारी तनावपूर्ण परिस्थितियों के मद्देनजर वहां रह रहे प्रवासी बिहारियों की सुरक्षा एवं सहायता के लिए बिहार सरकार पूरी तरह सतर्क है. किसी भी प्रकार की सहायता, जानकारी या समस्या के समाधान हेतु विशेष हेल्पलाइन नंबर +91 7217788114 जारी किया गया है. विभाग की टीम 24×7 निगरानी रखेगी तथा आवश्यकता पड़ने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित एजेंसियों से समन्वय स्थापित करेगी. आप सुरक्षित रहें, सरकार आपके साथ है.  ये भी पढ़ें- झारखंड में टीकाकरण अभियान को रफ्तार, अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में स्टेट टास्क फोर्स की बैठक