बिहार

सीवान में बेखौफ अपराधियों ने हथियार के बल पर अरुण ज्वेलर्स और बर्तन भंडार में की 25 लाख की बड़ी लूट

सरफराज आलम/न्यूज11  भारत

सीवान/डेस्क:  सीवान में बेखौफ अपराधियों ने हथियार के बल पर अरुण ज्वेलर्स एवं बर्तन भंडार में बड़ी लूट की है. नकाबपोश अपराधियों ने दुकान में करीब 25 लाख रुपये की लूट की घटना को अंजाम देकर इलाके में सनसनी फैला दी है. घटना को अंजाम देकर अपराधी मौके से फरार हो गए.घटना बसंतपुर थाना क्षेत्र के बसंतपुर बाजार की है.बताया जा रहा है कि बसंतपुर बाजार स्थित अरुण ज्वेलर्स एवं बर्तन भंडार में करीब 6 की संख्या में आए नकाबपोश अपराधी हथियार के बल पर घुस गए और दुकानदार को डराकर सोना-चांदी के आभूषण समेत करीब 25 लाख रुपये के सामान की लूट कर फरार हो गए.घटना की खास बात यह है कि वारदात थाने से थोड़ी ही दूरी पर हुई, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं.घटना की सूचना मिलते ही बसंतपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच में जुट गई है. वहीं सीवान के एसपी भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं और अपराधियों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है.

यह भी पढ़ें: समस्तीपुर के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बरबट्टा वार्ड-5 में कई घरों में आग, लाखों की सम्पत्ति का नुकसान