बिहार

नवादा में सड़क हादसे में युवक की मौत, शादी के चार महीने बाद इकलौता बेटा गंवाया

अमन/न्यूज11 भारत

नवादा/डेस्क: नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में 21 वर्षीय युवक एकलव्य कुमार की मौत हो गई. यह घटना  बंशीचक मनुआचक मोड़ के पास हुई. एकलव्य मड़रा गांव निवासी वीरेंद्र कुमार मांझी के इकलौते पुत्र थे. जानकारी के अनुसार, दुर्घटना उस समय हुई जब एक दलिया (ट्रैक्टर-ट्रॉली) का चक्का अचानक खुल गया. चक्के की चपेट में आने से एकलव्य गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े.

ग्रामीणों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. एकलव्य की शादी चार महीने पहले ही हुई थी. वह अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे और परिवार के एकमात्र सहारा थे. इस घटना से परिवार में गहरा सदमा और मातम छा गया है. माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया है और मामले की जांच जारी है.

यह भी पढ़ें: NEET छात्रा हत्या मामले के बाद परिजनों को लगातार मिल रही धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था