कहा- हम किसान लोग हैं, गाय,भैंस हमारी धरोहर है. पॉ
अनोखी मिसाल: कटिहार में विकास के मुद्दे पर भैंस पर सवार होकर युवक पहुंचा मतदान केंद्र
न्यूज 11 भारत कटिहार/डेस्क: कटिहार विधानसभा क्षेत्र के दलन निवासी आनंद कुमार सिंह ने मतदान को लेकर एक अलग ही मिसाल पेश की. वो अपने भैंस पर सवार होकर मतदान करने पहुंचे, जिसने मतदान केंद्र पर मौजूद सभी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. मतदाता आनंद कुमार सिंह सिरसा स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के मतदान केंद्र तक पहुंचे, जो उनके गांव से करीब दो किलोमीटर की दूरी पर है. उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि भैंस मेरी धरोहर है और लोकतंत्र मेरा गर्व. मतदान करना हमारा परम कर्तव्य है. उन्होंने बताया कि लोग जहां बाइक या अन्य साधनों से मतदान करने जाते हैं, वहीं उन्होंने अपने पारंपरिक और सबसे भरोसेमंद साथी भैंस को चुना. ये भी पढ़ें- दिल्ली में हुए ब्लास्ट के बाद झारखंड पुलिस मुख्यालय अलर्ट, डीजीपी तदाशा मिश्रा की अध्यक्षता में हुई बैठक