बिहार
गयाजी: फल्गु नदी के सिक्स लेन पुल के पिलर के ऊपर मिला कंकाल, इलाके में मचा हड़कंप
अभिषेक राज/न्यूज11 भारत
गयाजी/डेस्क: गया जिले के मानपुर मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत फल्गु नदी के सिक्स लेन पिलर के ऊपर में आज एक कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. कंकाल देखे जाने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए.
घटना की जानकारी मिलते ही मुफस्सिल थाना के थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की. पुलिस ने कंकाल को अपने कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दी है, घटनास्थल के आसपास स्थानीय लोगों से पूछताछ भी की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा.
यह भी पढ़ें: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज पहुंचेगें पटना, महाशिवरात्रि में करेंगे पूजा-अर्चना