समस्तीपुर के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बरबट्टा वार्ड-5 में कई घरों में आग, लाखों की सम्पत्ति का नुकसान
अफरोज आलम /न्यूज11 भारत
समस्तीपुर/डेस्क: समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बरबट्टा वार्ड-5 में कई घरों में आग लग गई. जिससे लाखों का नुकसान हुआ है. आग की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला झुलस गई, जिसने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया. मृतका की पहचान फुलपरी देवी के रूप में हुई है. वार्ड सदस्य मकसूदन दास ने बताया कि गांव में अचानक आग लग गई अगलगी की घटना में करीब 10 घर चपेट में आने से जलकर राख हो गया, जिससे लाखों का नुकसान हुआ है. मामले की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. हालांकि बकरियां बचाने के चक्कर में अगलगी की घटना में फूलपरी झुलस गई थी आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया, लेकिन जान नहीं बची. घटना में दर्जनों मवेशियों के भी जलने से मौत की सूचना है. फूलपरी के घर में अगलगी कि यह चौथी घटना है. इससे पहले तीन बार आग लग चुकी थी. आग की इस घटना में आधा दर्जनों बकरियों के जलकर मरने और लाखों रुपये का सामान जलकर राख होने की बात परिजनों ने बताई है. आग लगते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए.
यह भी पढ़ें: सहरसा में मुंडन पर गए परिवार के घर में 12 लाख की चोरी, ताला तोड़कर सोने-चांदी व नगदी ले उड़े चोर