पटना: आज से हो रही चालक सिपाही बहाली परीक्षा से पहले सफलता, परीक्षा माफिया संजय कुमार प्रभात गिरफ्तार
न्यूज़11 भारत बिहार/डेस्क: आर्थिक अपराध इकाई ने सोमवार रात पटना के गोला रोड में छापेमारी कर बड़े परीक्षा माफिया संजय कुमार प्रभात को गिरफ्तार किया और तुरंत जेल भेज दिया. संजय के खिलाफ चालक सिपाही और दरोगा भर्ती परीक्षाओं में धांधली की साजिश रचने का आरोप हैं.
जानकारी के अनुसार, संजय आज 10 दिसंबर को होने वाली चालक सिपाही और 14 दिसंबर को होने वाली दरोगा भर्ती परीक्षा में पेपर लीक करने की योजना बना रहा था. उसकी गिरफ्तारी से पहले ही आर्थिक अपराध इकाई ने बड़ी धांधली रोक दी. गिरफ्तारी के दौरान संजय के मोबाइल से 72 अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड बरामद हुएहैं, जिनमें चालक सिपाही, दरोग़ा और रेलवे भर्ती परीक्षा के उम्मीदवार शामिल हैं. बता दें कि, संजय बीपीएससी TRe 3 पेपर लीक मामले में 21 महीने से फरार था और उसने कई राज्यों में परीक्षाओं का पेपर लीक कराया हैं.