बिहार

कैमूर जिले के दुर्गावती पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 2 किलो गांजा बरामद, एक गिरफ्तार

अजीत कुमार/न्यूज़11 भारत बिहार/डेस्क: कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 2 किलो गांजा बरामद किया है. इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया है, जिसकी पहचान दुर्गावती थाना क्षेत्र के खजुरा गांव निवासी लक्ष्मण पाडये के रूप में हुई है.

लाखों रुपए का गांजा बरामद बरामद गांजे की कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है. मौके पर पहुंचे दुर्गावती थाना प्रभारी गिरीश कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दिल्ली-कोलकाता नेशनल हाइवे 19 पर एक दुकानदार अपने दुकान के आड़ में भारी मात्रा में गांजा सप्लाई करने का कार्य करता था. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो दुकान में छिपाकर गांजा रखा गया था. मौके पर थाना प्रभारी गिरीश कुमार अपने पुलिस बल के साथ अंचलाधिकारी सदानंद कुमार पहुंचे.

तराजू और वजन के साथ जप्त पुलिस ने गांजा को जप्त करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. जप्त गांजा कुल 2 किलो का है, जिसे तराजू और वजन के साथ जप्त किया गया है. फिलहाल, पुलिस गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ कर रही है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

यह भी पढ़े: सहरसा में भीषण सड़क हादसा: डिवाइडर से टकराई कार, अंचलाधिकारी समेत 5 लोग घायल