राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था, महिलाओं के खिलाफ

पीड़िता को 50 लाख मुआवजा देने की मांग, शाम 7 बजे अस्पताल पहुंचेंगे तेजस्वी यादव!

संजय कुमार/न्यूज11 भारत बेगूसराय/डेस्क: राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था, महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध, और बदहाल शिक्षा व्यवस्था को लेकर 24 जून 2026 को राजद नेताओं का प्रतिनिधिमंडल बेगूसराय के चर्चित गैंगरेप कांड की पीड़िता से अस्पताल में मिलने पहुंचे. मीडिया से बातचीत के दौरान पूर्व मंत्री ने बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में लगातार आपराधिक घटनाएं हो रही हैं, और सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है. उन्होंने पीड़िता को 50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की. साथ ही जानकारी दी कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज शाम 7 बजे सदर अस्पताल पहुंचकर पीड़िता से मुलाकात करेंगे.

यह भी पढ़ें: गंगा में डूबीं चार सगी बहनों समेत पांच किशोरियां, चार के शव बरामद; एक की तलाश जारी