बिहार
बिहार विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस पार्टी का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक और पूर्व प्रवक्ता को पार्टी से किया निष्कासित
न्यूज़11 भारत बिहार/डेस्क: बिहार विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस पार्टी ने अपने प्रदेश संगठन में बड़ा एक्शन लिया हैं. पूर्व विधायक छत्रपति यादव और पूर्व प्रवक्ता आनंद माधव को पार्टी से छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया गया हैं. अनुशासन समिति के अध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद यादव द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि दोनों नेता पार्टी विरोधी गतिविधियों में लगातार संलिप्त हो रहे थे. इस स्थिति को गंभीरता से देखते हुए, प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष के साथ विमर्श करने के बाद यह कठोर निर्णय लिया गया.
यह भी पढ़े: बिहार पुलिस को बड़ी सफलता, 3 लाख के इनामी नक्सली कमांडर सुरेश कोड़ा ने किया सरेंडर