सीएम नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा, सम्राट चौधरी बन सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री
पूजा शर्मा/न्यूज11 भारत
पटना/डेस्क: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा जा रहे हैं, इसी बीच प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसको लेकर चर्चा तेज है. बता दें कि नीतीश कुमार इन दिनों समृद्धि यात्रा पर हैं और कई जगह सम्राट चौधरी को सीएम फेस के तौर पर आगे आते दिख रहे हैं. साथ ही, उन्होंने जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भी किया है. इन तमाम मुद्दों पर मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार हमेशा स्थानीय नेताओं को आगे बढ़ाते हैं, इसलिए इसमें कुछ नया नहीं है.
उन्होंने यह भी कहा कि अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका फैसला नीतीश कुमार ही करेंगे. राज्यसभा जाने के बाद भी बिहार की राजनीति में उनकी राय अहम रहेगी. सम्राट मॉडल पर उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का विकास मॉडल पिछले 20 वर्षों से राज्य में लागू है, जिसे देश-विदेश में सराहा जाता है और आगे भी याद रखा जाएगा. वहीं,नीतीश कुमार के जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने को लेकर उन्होंने कहा कि नामांकन हो चुका है और उनका निर्विरोध चयन तय है .
यह भी पढ़ें: सासाराम में नो-वेंडिंग जोन पर नगर निगम की कार्रवाई, फुटपाथ से हटाए गए ठेले