बिहार
Breaking: समस्तीपुर के वारिसनगर के पूर्वी पंचायत के वार्ड 4 में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी
न्यूज11 भारत
समस्तीपुर/डेस्क:समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के रहुआ पूर्वी पंचायत के वार्ड नंबर 4 में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. बताया जा रहा है कि गैस पर खाना बनाने के दौरान अचानक आग लग गई, देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और आग की चपेट में आकर तीन घर पूरी तरह जलकर राख हो गए. घटना में घर में रखा अनाज, कपड़ा, फर्नीचर समेत लाखों रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई. ग्रामीणों के द्वारा काफी मशक्कत के बाद भी आग पर काबू नही पाया गया. सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन और फायर बिग्रेड की गाड़ी भी मौके पर पहुच काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.
यह भी पढ़ें: गोपालगंज: विभिन्न मामलों में जब्त करीब करोड़ की शराब पर चला बुलडोजर