भाजपा ने नीतीश कुमार को 'डिजिटल अरेस्ट' कर लिया है, बिहार में बेमेल गठबंधन की सरकार: राजेश राम
न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: राजधानी पटना स्थित Sadaqat Ashram में मंगलवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में Rajesh Ram ने Nitish Kumar और भाजपा पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि बिहार में हाल के राजनीतिक घटनाक्रम से कांग्रेस को कोई आश्चर्य नहीं हुआ, क्योंकि मौजूदा सरकार वोटों की चोरी के सहारे बनी है और भाजपा लगातार पर्दे के पीछे से नीतीश कुमार को हटाने की साजिश रच रही है. राजेश राम ने आरोप लगाया कि भाजपा ने अब नीतीश कुमार को “डिजिटल अरेस्ट” कर लिया है. उन्होंने कहा कि जो नीतीश कुमार कभी समाजवादी विचारधारा की लड़ाई लड़ते थे, आज वही उस विचारधारा को भाजपा के हवाले कर चुके हैं और आरएसएस के एजेंडे पर समझौता कर लिया है. उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर ऐसी क्या मजबूरी है कि नीतीश कुमार अपने ही कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों के आंसुओं से भी नहीं पिघल रहे हैं. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की राजनीति सहयोगी दलों को कमजोर करने और खत्म करने की रही है. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि Eknath Shinde के साथ गठजोड़ के बाद मूल Shiv Sena को कमजोर किया गया. इसी तरह Sharad Pawar की पार्टी Nationalist Congress Party में भी टूट की स्थिति पैदा की गई. उन्होंने आगे कहा कि भाजपा ने कई क्षेत्रीय दलों को धीरे-धीरे समाप्त करने की रणनीति अपनाई है और अब इसका अगला निशाना N. Chandrababu Naidu हो सकते हैं. राजेश राम ने कहा कि बिहार में भाजपा और Janata Dal (United) का गठबंधन पूरी तरह से बेमेल है, जो जनता के हितों के खिलाफ है. ये भी पढ़ें- पद छोड़ने से पहले एक्शन मोड में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, विकास कार्यों का किया निरीक्षण