पटना के कुम्‍हरार से भाजपा विधायक संजय गुप्‍ता की

Bihar News: भाजपा विधायक संजय गुप्ता की कार पलटी, पश्चिम बंगाल से पटना लौटते वक्त हादसा

अस्पताल में इलाजरत विधायक संजय गुप्ता

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क: पटना के कुम्‍हरार से भाजपा विधायक संजय गुप्‍ता की कार मंगलवार सुबह दुर्घटनाग्रस्‍त हो गई। यह घटना जीरोमाइल थाना क्षेत्र की है। इस हादसे में विधायक व उनकी पत्नी बाल-बाल बच गए, हालांकि दोनों को हल्की चोटें आई हैं।

पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार से लौट रहे थे पटना

जानकारी मिली है कि विधायक संजय गुप्ता अपनी पत्नी के साथ पश्चिम बंगाल से लौट रहे थे। वहां वे विधानसभा चुनाव के लिए गए हुआ थे और आज वे भाजपा विधायक दल की बैठक में शामिल होने पटना लौट रहे थे। इसी दौरान जीरो माइल के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार को सामने से टक्कर मार दी। 

सामने से ट्रक ने मारी टक्कर 

टक्कर इतनी तेज थी कि कार सड़क पर ही पलट गई और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से विधायक व उनकी पत्नी को कार से बाहर निकाला गया। खबर मिलने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अमरेंद्र कुमार अमर मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल इलाज के लिए बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। विधायक के सीने में चोट आई है जिसका इलाज चल रहा है।