बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का जारी हुआ रिजल्ट, लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ा
अभिषेक कुमार/न्यूज11 भारत पटना/डेस्क: बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया गया और इस बार भी लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ते हुए अपनी सफलता का झंडा गाड़ा है बिहार सरकार के मंत्री सुनील कुमार और बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने जारी किया परिणाम के मुताबिक जमुई की पुष्पांजलि कुमारी और वैशाली की सबरीन परवीन बिहार टॉपर बनीं. दोनों छात्राओं ने 98.40% (492 अंक) हासिल कर संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया है परीक्षा में कुल 15,12,687 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें 7,85,726 लड़कियां और 7,26,961 लड़के थे.
इस बार का परिणाम कुल 81.79 प्रतिशत रहा.जिनमें से 86.23 प्रतिशत लड़कियां पास हुई. वहीं, 84.09 प्रतिशत लड़के पास हुए 17 से 25 फरवरी के बीच हुई थी परीक्षा इस बार मैट्रिक परीक्षा 17 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक राज्यभर के 1,699 केंद्रों पर आयोजित की गई थी. परीक्षा में कुल 15,12,687 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें 7,85,726 छात्राएं और 7,26,961 छात्र थे. परीक्षा दो पालियों में संपन्न कराई गई थी. इस बात की जानकारी बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष ने न्यूज11 भारत के संवादाता अभिषेक से एक्सक्लूसिव बातचीत कर दी है.
यह भी पढ़ें: विष्णुगढ़ में मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी पर सामने आया स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा बयान, जानें क्या कहा