बिहार
भागलपुर: मशाकचक में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, किराएदार समेत तीन गिरफ्तार
शंभू भगत/न्यूज11 भारत
भागलपुर/डेस्क: भागलपुर के जोगसर थाना क्षेत्र के मशाकचक मोहल्ले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए किराए के मकान से चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त मकान में देह व्यापार का अवैध धंधा कराया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने छापेमारी की।छापेमारी के दौरान मौके से किराएदार संजीत कुमार को गिरफ्तार किया गया साथ ही दो महिलाओं को भी हिरासत में लिया गया। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है पुलिस के अनुसार इस मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है और पूरे नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश की जा रही है
यह भी पढ़ें: शेरघाटी : कौलेश्वरी जा रहे श्रद्धालुओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दर्जनों घायल