बाराचट्टी में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का आयोजन, संगठन विस्तार पर जोर
न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
राहुल कुमार/ शेरघाटी : बाराचट्टी प्रखंड अंतर्गत सुलेबटा स्थित बीएनएस पब्लिक स्कूल में भारतीय जनता पार्टी द्वारा दो दिवसीय ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में संगठन की मजबूती, विस्तार और आगामी राजनीतिक रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
हाईलाइट्स :
- बाराचट्टी के बीएनएस पब्लिक स्कूल में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान आयोजित
- संगठन विस्तार और आगामी रणनीति पर कार्यकर्ताओं को किया गया प्रशिक्षित
- जिला मंत्री अशोक सिंह और मंडल अध्यक्ष विक्की सिंह रहे प्रमुख मौजूद
- कार्यकर्ताओं को जनसंपर्क और केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश
- बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की रही सक्रिय भागीदारी
विक्की सिंह की अध्यक्षता, अशोक सिंह रहे मुख्य अतिथि
कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के उत्तरी मंडल अध्यक्ष विक्की सिंह ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में जिला मंत्री अशोक सिंह उपस्थित रहे। वहीं विधानसभा संयोजक हेमराज प्रसाद वर्मा भी विशेष रूप से कार्यक्रम में शामिल हुए। दो दिवसीय इस प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने, जनसंपर्क बढ़ाने और केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि पार्टी की नीतियों को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
पीएम मोदी के ‘मन की बात’ को घर-घर पहुंचाने का आह्वान
इस दौरान यह भी बताया गया कि कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर प्रधानमंत्री Narendra Modi के ‘मन की बात’ कार्यक्रम और विकास योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाएं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर बाराचट्टी विधायक ज्योति मांझी के पुत्र रूपक मांझी भी मौजूद रहे। इसके अलावा प्रखंड उपाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, नरेश यादव, शिव प्रजापति, अजय ताम्रकार, अनुपम सिंह, सिंधु चैनपुरा, राजेश कुमार, नगीना देवी, सतनारायण, सुदीप कुमार गुप्ता, दीपक कुमार सिंह और धनेश्वर साव सहित कई कार्यकर्ता शामिल हुए। शिविर के माध्यम से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प दोहराया गया।
इसे भी पढ़ें- बिहार बीजेपी में ‘किंगमेकर’ की एंट्री! विधायक दल नेता चयन के लिए शिवराज सिंह चौहान को बनाया गया ऑब्जर्वर