सेट बिहार के पूर्व मुखिया मो. अब्दुल रहमान के घर हथियार बंद गुंडों ने बोला धावा, की मारपीट, तोड़फोड़, लाखों का लूटपाट
न्यूज11 भारत
किशनगंज/डेस्क: किशनगंज विगत दिनों बांग्लादेश में हुए उपद्र को लोग ठीक से भूलें भी नहीं थे कि अब बंगाल सोनपुर के कुछ लोग बंगाल, बिहार सीमा पर बसने वाले बिहार के निवासियों पर बंगाल के कुछ गुंडो ने दिनदहाड़े बिहारियों पर जानलेवा हमला, तोड़फोड़, लाखों की लूट एक व्यक्ति को बुरी तरह से जख्मी कर सीमा से विवाद को चिंगारी लगा रहे हैं. गौरतलब है कि घटना 16 फरवरी दिन सोमवार को पूर्व मुखिया अब्दुल रहीम का छोटा भाई अब्दुल करीम पता सोनपुर बावलगाछ निवासी हैं जिनका कुछ लेनदेन को लेकर मुजाहिद आलम जो तारणी गांव डूबानोची पंचायत के हैं जिनका विवाद हुआ और इसी मामुली विवाद के कारण मुजाहिद आलम जो पैसा नहीं देने के कारण सीमा से सटे बंगाल सोनपुर के प्रधान प्रतिनिधि जिनका पूर्व से ही अपराधिक रिकॉर्ड रहा है उन्होंने अपने साथ दर्जनों हथियारबंद गुंडो के साथ पूर्व मुखिया अब्दुल रहमान के घर पर अचानक हमला कर दिया गया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा को तोड़ा गया जमकर मारपीट किया गया जिसमें अब्दुल करीम को गंभीर सर पर चोट लगी है हाथ, पांव जख्मी हुआ है जिनका इलाज सिलीगुड़ी में चल रही है घर पर लगे 3-चार पहिया वाहन, दो ट्रक, पांच मोटरसाइकिल को बुरी तरह से चकनाचूर कर दिया गया और तो और घर के ऑफिस में भी कंप्यूटर आदि तोड़ दिया गया और दो लाख नगद, तीन भरी सोना, चांदी लूट ली गई जिसमें पूर्व मुखिया भी जख्मी हुए हैं जिस कारण घटना के बाद भी घर की महिला और छोटे-छोटे बच्चे काफी डरे हुए हैं और तो और घटना के दिन बिहार पुलिस के जवानों के साथ भी बंगाल के गुंडो ने हाथापाई की इसके बाद तीन चार गाड़ी बिहार पुलिस मौके पर पहुंची तब जाकर घटना पर काबू पाया गया और जख्मी लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया पूरे मामले की जांच पड़ताल जारी है अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.
यह भी पढ़ें: तेतरहाट में मिलावटी तेल का बड़ा खुलासा, 5 हजार लीटर तेल जब्त, वर्कशॉप सील