बिहार
गंगा में डूबने से 8 वर्षीय बच्ची की हुई मौत, हाथ धोने के दौरान पांव फिसलने से हादसा, परिजनों में मातम
शंभू भगत/न्यूज11 भारत
भागलपुर/डेस्क: भागलपुर सबौर प्रखंड स्थित रजंदीपुर वार्ड 7 के सिकेन्द्र मंडल की 8 वर्षीय पुत्री शिवानी कुमारी की गंगा में डूबने से मौत हो गई. मृत बच्ची के पड़ोसी भाई नंदकिशोर कुमार ने बताया कि उस बच्चे के माता-पिता नहीं है वह अपने बड़ी मां के साथ गंगा किनारे आई थी घर में शौचालय के अभाव के कारण वह हाथ धोने के लिए घाट किनारे आई थी पैर फिसल जाने के कारण वह गंगा में डूब गई. मौके पर कोई तैराक उपलब्ध नहीं था 20 मिनट के बाद 17 फीट गहरे जल के अंदर से उसे निकाला गया. इस घटना को लेकर परिजनों में काफी कोहराम मच गया है. वहीं सबौर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर अग्रतर कारवाई में जुट गई है.
यह भी पढ़ें: शेरघाटी में कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार