24 घंटे से पटना सिटी का युवक रहस्यमयी ढंग से गायब, परिजनों में आक्रोश, आगजनी और सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
न्यूज11 भारत
पटना सिटी/डेस्क: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र के प्रतापपुर इलाके से रहस्यमयी ढंग से गायब अमीत कुमार का 24 घंटे बीतने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर आक्रोशित परिजनों ने लोहे के पुल के पास सुदर्शन पथ पर आगजनी कर मुख्य मार्ग को जाम किया. साथ ही पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नारेबाजी और हंगामा किया. आक्रोशित परिजनों ने अमित की सकुशल बरामदगी की मांग की. वहीं, आक्रोशित लोगों का कहना था कि थाने में सूचना देने के 24 घंटे बीत जाने के बावजूद पुलिस कोई सुराग नहीं लगा पायी है और खोजने में लापवाही बरत रही है. परिजनों का कहना था कि अमित अपने दोस्तों के साथ घर से निकला था, पर वापस नहीं आया. पुलिस को दोस्तों के बारे में बताया गया, पर पुलिस नामजद दोस्तों से पूछताछ नहीं कर रही है और ना ही अमित का सुराग लगा रही है.
यह भी पढ़ें: पूर्णिया में समृद्धि यात्रा की तैयारी, कल सीएम नीतीश कुमार जिले को देने वाले हैं योजनाओं की सौगात