'एक भारत श्रेष्ठ भारत' के तहत निकाली गई रैली, 16 राज्यों के स्वयंसेवकों ने दिया विविधता में एकता का संदेश
अविनाश श्रीवास्तव/न्यूज11 भारत
सासाराम/डेस्क: रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम में ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के उद्देश्य से 16 राज्यों के स्वयंसेवकों ने शहर की सड़कों पर रैली निकाली और विविधता में एकता का संदेश दिया. रैली के दौरान पूरे शहर में ‘मिनी भारत’ का जीवंत दृश्य देखने को मिला. रैली के दौरान भारत मां की जयकारा से पूरा वातावरण गूंज उठा.
राष्ट्रीय सेवा योजना के राष्ट्रीय एकीकरण शिविर के अंतर्गत निकाली गई यह रैली एसपी जैन कॉलेज परिसर से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए शेरशाह सूरी का मकबरा पहुंची. यहां स्वयंसेवकों ने ऐतिहासिक धरोहर का अवलोकन किया और इसके इतिहास की जानकारी प्राप्त की.
रैली में शामिल प्रोफेसर डॉ. संजय कुमार ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य देश की विविधता में एकता को मजबूत करना है और इसी क्रम में यह पदयात्रा आयोजित की गई. वहीं एनएसएस की प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. शशिकला कुमारी ने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से यह संदेश दिया जा रहा है कि देश के सभी राज्य मिलकर ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के मजबूत स्तंभ हैं.
यह भी पढ़ें: सत्ता पक्ष और विपक्ष के 42 विधायकों को नोटिस मामले में सामने आया राजू तिवारी का बड़ा बयान, जानें क्या कहा=