बिहार

पटना के बाकरगंज के निकट पैसों के विवाद में झड़प के बाद चली गोली, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

न्यूज11  भारत

पटना/डेस्क: पटना के पीरबहोर थानांतर्गत बाकरगंज के पास मोबाइल दुकानदार एवं धारक के बीच पैसों के विवाद को लेकर झड़प एवं फायरिंग किए जाने संबंधी सूचना प्राप्त हुई. प्राप्त सूचना के आलोक में पुलिस द्वारा त्वरित घटनास्थल पर पहुंचा गया, घटनास्थल से 02 खोखा बरामद किए गए.

मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक (मध्य) पटना द्वारा घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया है. FSL टीम के सहयोग से साक्ष्य संकलन किया गया है.

नगर पुलिस अधीक्षक (मध्य) पटना द्वारा  के निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नगर 01, पटना के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन करते हुए अग्रतर कार्रवाई की जा रही है. इस संबंध में भानुप्रताप सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक (मध्य), पटना ने कहा की वारदात की जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें: शेखपुरा जिले में टोटो और स्कॉर्पियों  के बीच टक्कर में करीब डेढ़ दर्जन लोग घायल, कुछ की हालत गंभीर