रजौली चेकपोस्ट पर 1512 लीटर शराब जब्त, टमाटर के नीचे छिपाकर शराब ला रहे दो तस्कर गिरफ्तार
न्यूज11 भारत
रजौली/डेस्क: नवादा उत्पाद विभाग ने रजौली समेकित जांच चौकी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 1512 लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त की है. विभाग ने इस मामले में दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया. यह खेप बिहारशरीफ ले जाई जा रही थी.
यह कार्रवाई सोमवार सुबह उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र के निर्देश पर चलाए गए विशेष वाहन जांच अभियान के तहत की गई. अवर निरीक्षक मद्य निषेध प्रवीण कुमार के नेतृत्व में टीम को यह सफलता मिली.
उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि मद्य निषेध टीम को गुप्त सूचना मिली थी. इसी आधार पर संदिग्ध गतिविधियों वाली एक बोलेरो पिकअप वैन (रजिस्ट्रेशन नंबर WV 37 C 8567) को रोका गया.
तलाशी के दौरान, वैन के ऊपर टमाटर लदे हुए थे, लेकिन उनके नीचे भारी मात्रा में शराब की पेटियां छिपाई गई थीं.
बरामद शराब में हेवर्ड्स 5000 स्ट्रॉन्ग बीयर की 2736 केन (कुल 1368 लीटर) और रॉयल स्टैग सुपीरियर व्हिस्की की 750 एमएल वाली 192 बोतलें (कुल 144 लीटर) शामिल हैं.
इस मामले में नालंदा जिले के सोहसराय थाना क्षेत्र के मोगलकुआं निवासी राहुल पासवान और सोनू कुमार को मौके से गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में पता चला कि शराब की यह खेप पश्चिम बंगाल से चलकर झारखंड के बरही के रास्ते बिहारशरीफ पहुंचाई जानी थी.
उत्पाद विभाग ने जब्त वाहन और शराब के साथ दोनों अभियुक्तों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. स्वास्थ्य जांच के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. [7:12 pm, 30/3/2026] +91 83405 12337: रजौली में पति की हत्या का खुलासा, एक गिरफ्तार पारिवारिक रंजिश में पत्नी के मायके वालों पर हत्या का आरोप
नवादा जिले के रजौली अनुमंडल क्षेत्र में हुई एक हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस मामले में धनबाद निवासी शेखर यादव को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, शेखर यादव ने पूछताछ में अपना अपराध कबूल कर लिया है. यह हत्या पारिवारिक विवाद के चलते 35 वर्षीय मुन्ना कुमार यादव की हुई थी.
घटना 7 मार्च 2026 की है, जब मुन्ना कुमार यादव अपने घर से निकले और लापता हो गए. दो दिन बाद, 9 मार्च को सीतामढ़ी थाना क्षेत्र के जंगल की पहाड़ियों में उनका शव बरामद हुआ. मृतक की मां लक्ष्मीनिया देवी ने शव की पहचान की. पुलिस ने बताया कि मुन्ना की गला दबाकर हत्या की गई थी और साक्ष्य मिटाने के लिए शव को झाड़ियों में फेंक दिया गया था.
मृतक की मां लक्ष्मीनिया देवी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. उन्होंने आरोप लगाया कि उनके बेटे की पत्नी राखी देवी ने अपने मायके वालों और अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर मुन्ना की हत्या की है. लक्ष्मीनिया देवी के अनुसार, मुन्ना और राखी के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था, जिसके कारण राखी देवी ने पति की हत्या की साजिश रची. उन्होंने अपने पति जहुरी यादव की मौत में भी इसी समूह का हाथ होने का संदेह जताया है.
सीतामढ़ी थाना में कांड संख्या 33/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई थी, जिसका नेतृत्व थानाध्यक्ष पप्पू शर्मा कर रहे थे. डीआईयू टीम ने मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल्स जैसे तकनीकी साक्ष्यों का उपयोग किया. इसी जांच के आधार पर धनबाद के टिटुलिया निवासी शेखर यादव को गिरफ्तार किया गया. कड़ी पूछताछ में शेखर ने अपना अपराध कबूल कर लिया और अपने अन्य साथियों के नाम भी बताए. गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.
रजौली अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गुलशन कुमार ने बताया कि शेखर यादव के बयान के आधार पर पुलिस अब राखी देवी सहित 5-6 अन्य नामजद और अज्ञात आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है. पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
यह भी पढ़ें: भागलपुर में गंगा स्नान के दौरान युवक लापता, बच्चों के सामने हुआ दर्दनाक हादसा