Wednesday, Feb 19 2025 | Time 00:39 Hrs(IST)
झारखंड » रांची


रांची के जगन्नाथपुर इलाके से छिनतई गिरोह का भंडाफोड़, तीन सदस्य चढ़े पुलिस के हत्थे

रांची के जगन्नाथपुर इलाके से छिनतई गिरोह का भंडाफोड़, तीन सदस्य चढ़े पुलिस के हत्थे

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: रांची के जगन्नाथपुर इलाके से छिनतई गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है. रांची में छिनतई करने वाले गिरोह के तीन सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़े हैं. बाबला अंसारी, परवेज अंसारी और इमरोज अंसारी को गिरफ्तार किया गया. इस गिरोह के खिलाफ 25 मामले दर्ज हैं. बता दें कि, रांची  में छिनतई गिरोह के अपराधी वारदात को अंजाम देने के लिए एरिया बंटा हुआ था. अब तक इस गिरोह के द्वारा जगन्नाथपुर, डोरंडा, अरगोड़ा सहित रांची के छह कांड को अंजाम दिया जा चुका हैं. साथ ही 15 छिनतई का मोबाइल बरामद किया गया है. पुलिस ने 6 छिनतई के मामले का खुलासा किया है. गिरफ्तार अपराधी पहले जेल भी जा चुके हैं. इस गिरोह के द्वारा पहले ब्राउन शुगर पेडलर का काम किया जाता था. 

 


 
अधिक खबरें
झारखंड के कई IAS अधिकारियों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूजा सिंघल बनाई गई सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेन्स विभाग की सचिव
फरवरी 18, 2025 | 18 Feb 2025 | 8:33 PM

झारखंड सरकार ने कई आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर-पोस्टिंग कर दिया है. पदस्थापन हेतु प्रतीक्षारत आईएएस पूजा सिंघल को अगले आदेश तक सचिव, सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेन्स विभाग, झारखण्ड, रांची के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है. कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी है.

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के शिष्टमंडल ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन
फरवरी 18, 2025 | 18 Feb 2025 | 7:49 AM

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से आज पुष्कर महतो के नेतृत्व में झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के शिष्टमंडल ने राज भवन में भेंट की तथा विभिन्न विषयों से संबंधित एक ज्ञापन समर्पित किया.

गोवा से आए शिक्षाविदों ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से राजभवन में की मुलाकात
फरवरी 18, 2025 | 18 Feb 2025 | 7:15 PM

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से आज 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' कार्यक्रम के तहत गोवा से आए शिक्षाविदों ने राज भवन में भेंट की. विदित हो कि ये शिक्षाविद रांची विश्वविद्यालय, रांची के शैक्षणिक भ्रमण पर आए हुए हैं.

19 फरवरी को रांची के इन इलाकों में नहीं रहेगी बिजली, देखें पूरी डिटेल्स
फरवरी 18, 2025 | 18 Feb 2025 | 7:04 PM

RDSS योजना के तहत विधुत संरचना को सुदृढ़ करने के लिए विधुत शक्ति उपकेंद्र - हरमू के न्यू हरमू फीडर में हरमू हाउसिंग सोसाइटी में फिजियोथेरेपी क्लीनिक के पास एल टी लाइन का काम किया जाएगा. इसीलिए इस ट्रांसफार्मर की बिजली आपूर्ति दिन में 11.30 से 3.00 बजे तक बाधित रहेगी. विधुत शक्ति उपकेंद्र - पुंदाग के दीपाटोली फीडर में RDSS योजना से संबंधित कार्य किया जाएगा, जिसके कारण इस फीडर की बिजली आपूर्ति दिन के 11.30 से 03.00 बजे तक बाधित रहेगी.

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: दिल्ली जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस के समय में परिवर्तन, देखें पूरी डिटेल्स
फरवरी 18, 2025 | 18 Feb 2025 | 6:37 PM

लिंक रेक के अनुपलब्ध होने की वजह से ट्रेन संख्या 12877 रांची – नई दिल्ली गरीब रथ एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 18/02/2025 के प्रस्थान समय में परिवर्तन किया गया है, यह ट्रेन अपने निर्धारित प्रस्थान समय 16:25 बजे के स्थान पर 19:00 बजे रांची से प्रस्थान करेगी.