होटल जैसा गाढ़ा और स्वादिष्ट मटन बनाने का असली राज सिर्फ कुकिंग नहीं, बल्कि सही मटन मसाले में छिपा होता है.
अगर आप मटन करी में होटल जैसा स्वाद चाहते हैं, तो खास मटन मसाला जरूर डालें. अच्छी बात यह है कि इसे घर पर भी आसानी से बनाया जा सकता है.
घर का बना मटन मसाला न सिर्फ स्वाद बढ़ाता है, बल्कि केमिकल-फ्री भी होता है. शेफ रणवीर बरार की रेसिपी से आप इसे आसानी से घर पर बना सकते है.
इस मसाले के लिए साबुत धनिया 3 बड़े चम्मच, जीरा 1 बड़ा चम्मच, काली मिर्च 1 छोटा चम्मच, बड़ी इलायची 4-5, छोटी इलायची 5-6, दालचीनी 2 टुकड़े और लौंग 6-7 लें.
इसके साथ तेजपत्ता 2, सूखी लाल मिर्च 4-5, जायफल का आधा टुकड़ा और जावित्री 1 फूल भी मिलाएं. इन्हीं सब मसालों से स्वादिष्ट मटन मसाला तैयार होता है.
मटन मसाला बनाने के लिए पहले सभी साबुत मसालों को धीमी आंच पर सूखा भूनें, जब तक उनकी हल्की खुशबू न आने लगे.
भूनने के बाद मसालों को अलग निकालकर ठंडा करें, फिर मिक्सर में डालकर बारीक पीस लें.
मटन मसाला तैयार है, इसे एयरटाइट डिब्बे में स्टोर करें और जरूरत पड़ने पर मटन में डालकर स्वाद बढ़ाएं.
यह साबुत गरम मसालों से बना ड्राई मटन मसाला आप चाहें तो अन्य ग्रेवी वाली सब्जियों में भी इस्तेमाल कर सकते है.
मटन मसाला तैयार है, इसे एयरटाइट डिब्बे में रखें और मटन बनाते समय डालकर स्वाद बढ़ाएं.