आंखों को हेल्दी रखने वाले न्यूट्रिएंट्स, जानिए ऐसे ही 5 रिच फूड्स
Editor Name: News11 Bharat
आज के टाइम में आंखों से जुड़ी समस्याएं काफी आम हो गई हैं. इसके पीछे की वजह है लंबे समय तक स्क्रीन पर काम करना और पोषण की कमी, जिस पर ध्यान देना बेहद जरूरी होता है
आंखों को हेल्दी रखने के लिए आप अपनी डाइट में कुछ फूड्स शामिल कर सकते हैं जो विटामिन ए, ई और ज़ेक्सैंथिन, ल्यूटिन जैसे न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हो. जानिए ऐसे ही 5 फूड्स
आंखों को स्वस्थ रखने के लिए फिश एक बेहतरीन फूड मानी जाती है, क्योंकि ये ओमेगा 3 समेत विटामिन ए का बेहतरीन सोर्स है. इसमें विटामिन ई भी पाया जाता है. इसके अलावा भी कई मिनरल्स और प्रोटीन होते हैं
अंडा खाने से भी आंखों को बेहद फायदा मिलता है. दरअसल इसमें विटामिन ए के अलावा ओमेगा 3 और ल्यूटिन, ज़ेक्सैंथिन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो रेटिन को ब्लू लाइट से बचाने में हेल्पफुल होते हैं
आंखों की सेहत को दुरुस्त बनाए रखने वाले वेजिटेरियन फूड्स की बात करें तो गाजर का सेवन बेहद फायदेमंद होता है, क्योंकि ये बीटा कैरोटीन से भरपूर होती है
आंखों के लिए पपीता एक बढ़िया फल है, क्योंकि इसमें विटामिन ए के साथ विटामिन ई बी पाया जाता है. इसमें कैरोटीनॉयड भी पाए जाते हैं. ये स्किन और डाइजेशन के लिए भी बेहतरीन फल है