Monday, March 09, 2026

15 मार्च से शुरू होगा खरमास, एक महीने तक रुक जाएंगे शुभ कार्य

Editor Name: News11 Bharat

हिंदू पंचांग के अनुसार, साल में कुछ समय ऐसे होते हैं जब शुभ और मांगलिक कार्यों पर रोक लगती है. साल 2026 में खरमास की शुरुआत 15 मार्च से हो रही है.

सूर्य देव 15 मार्च को मीन राशि में प्रवेश करेंगे. यह अवधि लगभग एक महीने तक चलेगी और 14 अप्रैल को सूर्य देव मेष राशि में प्रवेश करते ही समाप्त हो जाएगी.

खरमास के समय कुछ कार्यों को करने से बचना चाहिए. जैसे- नया काम शुरू करना, गृह प्रवेश, विवाह और सगाई, शुभ संस्कार, बड़ी खरीदारी आदि.

सूर्य देव की गति इस दौरान धीमी हो जाती है और उनकी सकारात्मक ऊर्जा कमजोर रहती है. इसलिए इस समय किए गए शुभ कार्यों का पूरा फल नहीं मिलता.

खरमास में पूजा-पाठ, व्रत और जप-तप करें, दान-पुण्य करें और मंदिरों में विशेष आराधना में भाग लें.

खरमास में भले शुभ कार्यों पर रोक हो, लेकिन यह समय आध्यात्मिक उन्नति और पुण्य के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है.