Sunday, Jul 20 2025 | Time 13:48 Hrs(IST)
  • दो पक्षों के मारपीट में एक पक्ष की महिला घायल, रामगढ़ सदर अस्पताल रेफर
  • झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन निर्वाचित केंद्रीय पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन
  • नहीं रहे अमिताभ बच्चन की ‘डॉन’ को अमर बनाने वाले निर्देशक चंद्र बरोट, 86 साल की उम्र में हुआ निधन
  • फ्लाइट में बिगड़ी बुजुर्ग यात्री की तबीयत, जानिए आर्मी डॉक्टर ने कैसे बचाई जान
  • उत्तराखंड हेलीकॉप्टर क्रैश: ओवरहेड केबल से टकराई थी चॉपर की ब्लेड, AAIB की रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा
  • महिला को सांप ने काटा, रामगढ़ सदर अस्पताल रेफर
  • मनोहरपुर-साइडिंग पुलिया जर्जर ग्रामीणों का बना मुसीबत, जान जोखिम में डालकर पुलिया पार करते लोग
  • डेल्टा एयरलाइंस की फ्लाइट में टला बड़ा हादसा! उड़ान के बाद लगी आग, लेना पड़ा यू-टर्न देखें Video
  • मानवता को शर्मसार करने वाली घटना, 70 साल के बुजुर्ग व्यक्ति पर लगा दुष्कर्म करने की कोशिश का आरोप
  • मानवता को शर्मसार करने वाली घटना, 70 साल के बुजुर्ग व्यक्ति पर लगा दुष्कर्म करने की कोशिश का आरोप
  • मधेपुरा के 15 केंद्रों पर सिपाही भर्ती की परीक्षा, बारिश में भींगे परीक्षार्थी, कदाचार रोकने को कड़ी निगरानी
  • जमुई से बड़ी खबर,भारी बारिश का असर, बाढ़ के पानी से पुल धंसा, प्रशासन ने आवागमन का मार्ग किया बंद
  • आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से पूर्व कांग्रेस और बीजेपी में शुरू हो गई है राजनितिक खींचतान
  • आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से पूर्व कांग्रेस और बीजेपी में शुरू हो गई है राजनितिक खींचतान
  • वियतनाम में तूफान बना मौत का उफान, पर्यटकों से भरी नाव पलटी 34 लोगों की दर्दनाक मौत
झारखंड


शहरी स्वच्छता में झारखंड के शहरों का दबदबा जारी, स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में राज्य के दो शहर सम्मानित

महामहीम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जमशेदपुर को किया सम्मानित
शहरी स्वच्छता में झारखंड के शहरों का दबदबा जारी, स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में राज्य के दो शहर सम्मानित

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: झारखंड के  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कुशल नेतृत्व में राज्य नें लगातार विकास की दिशा में कई उपलब्धियां हासिल की है. इसी क्रम में गुरुवार दिनांक 17 जुलाई 2025 को मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व को भारत सरकार की ओर से एक बार फिर सम्मानित किया गया है.

 

नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में देश के राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25  का परिणाम घोषित किया गया और बेहतर प्रदर्शन करनेवाले शहरों को सम्मानित भी किया गया.


 

3-10 लाख तक की आबादी वाले स्वच्छ शहरों में झारखंड के जमशेदपुर को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ जिसपर  राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मू नें जमशेदपुर को सम्मानित किया . वहीं बुंडू को झारखंड के प्रॉमिसिंग स्वच्छ शहर के रूप में  केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सम्मानित किया.इस मौके पर राज्य सरकार की ओर से नगर विकास एव आवास विभाग  के प्रधान  सचिव सुनील कुमार, राज्य शहरी विकास अभिकरण के निदेशक सूरज कुमार और जमशेदपुर अधीसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार और बुंडू नगर पंचायत के पदाधिकारियों नें सम्मान प्राप्त किया . 

 

इस मौके पर महामहीम राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मू ,केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर,केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू एवं केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य विभाग के सचिव श्रीनिवास कटिकिथला नें झारखंड सरकार, राज्य के नगर विकास विभाग और प्रदेश के नागरिकों खासकर जमशेदपुर और बुंडू के नागरिकों को इस सम्मान के लिए बधाई दी.

 


  • स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 के कुछ अन्य श्रेणी में भी झारखंड के शहरों का प्रदर्शन बेहतर रहा है.

  • स्वच्छता के क्षेत्र में जमशेदपुर को पांच सितारा शहरों की सूची में शामिल किया गया है.

  • झारखंड के देवघर,जुगसलाई और चाकुलिया को वन स्टार रैंकिंग प्राप्त हुआ है.

  • वाटर प्लस शहरों की सूची में जमशेदपुर को जगह मिली है.

  • बुंडू,चिरकुंडा,राजमहल,साहिबगंज और देवघर को ODF ++  श्रेंणी में रखा गया है.


 


शहरी स्वच्छता के क्षेत्र में झारखंड का प्रदर्शन

गौरतलब है कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2016 में झारखंड की स्थिति बहुत प्रशंसनीय नही थी पर लगातार स्वच्छ सर्वेक्षण 2017,2018,2019,2020,2021, 2022,2023 में राज्य की जनता के सहयों और शहरी निकायों तथा राज्य सरकार के कुशल मार्गदर्शन में राज्य नें स्वच्छता के क्षेत्र में कई सम्मान प्राप्त किए हैं. वर्तमान समय में  मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व और विभागीय मंत्री सुदिब्य कुमार के मार्गदर्शन तथा सफाईकर्मियों के प्रति संवेदनशीलता का हीं नतीजा है कि आज राज्य के दो शहरों को स्वच्छता के क्षेत्र में ये सम्मान प्राप्त हुआ है.

 

स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में विभाग और निकायों द्वारा उठाए गए कुछ महत्वपूर्ण कदम.

 


  • स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 से पहले सभी निकायों में बैठक,कार्यशाला और कैंपेन आयोजित हुआ.

  • समाज के हर वर्ग की सहभागिता सुनिश्चित करनें के लिए कार्यक्रम चलाए गए.

  • डोर टू डोर वैस्ट कलेक्शन सुनिश्चित कराया गया.

  • सेग्रिगेशन एंड प्रोसेसिंग ऑफ वैस्ट को प्राथमिकता दी गयी.

  • पीट कंपोस्टिंग एंड ऑनसाइट कंपोस्टिंग के लिए नगर निकायों और नागरिकों को प्रोत्साहित किया गया.

  • रीसाइक्लर्स को नगर निकायों के साथ जोड़ा गया.

  • कैरी बैग को वैन किया गया और सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल में कमी लायी गयी.

  • स्वच्छता ऐप के माध्यम से सफाई से जुड़ी समस्याओं का त्वरित निदान किया गया.


 

प्रधान सचिव ने दिया बधाई

इधर नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार नें इस सफलता के लिए  मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व और विभागीय मंत्री सुदिब्य कुमार के मार्गदर्शन और नागरिकों के सहयोग को श्रेय देते हुए विभाग से अगले सर्वेक्षण में और बेहतर प्रदर्शन का उम्मीद जताया है. उन्होंनें सभी नगर निकायों को निर्देश भी दिया है कि वो साफ सफाई को अपनी प्राथमिकता में रखकर कार्य करें.

 

निदेशक ने दी बधाई

राज्य शहरी विकास अभिकरण और राज्य में स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के निदेशक सूरज कुमार नें कहा है कि  यह जमशेदपुर और बुंडू के लिए गौरव का क्षण है.  मंत्री नगर विकास एवं आवास विभाग झारखंड के निरंतर मार्गदर्शन और प्रधान सचिव नगर विकास एवं आवास विभाग सुनील कुमार जी के सहयोग से यह उपलब्धि हासिल हो सकी है, उन्होंने सभी नगर निकायों के पदाधिकारी,कर्मी ,सफाई कर्मी और नागरिकों को स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में अपना सहयोग देने के लिए बधाई दिया.

 

 


 


 


 


 


 


 



 

अधिक खबरें
मानवता को शर्मसार करने वाली घटना, 70 साल के बुजुर्ग व्यक्ति पर लगा दुष्कर्म करने की कोशिश का आरोप
जुलाई 20, 2025 | 20 Jul 2025 | 12:46 PM

राजधानी रांची के बेड़ो थाना क्षेत्र स्थित खुखरा गांव में एक शर्मनाक घटना सामने आई है. यहां 70 वर्षीय बुजुर्ग पर दुष्कर्म करने की कोशिश का आरोप लगा हैं. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने बुजुर्ग की पिटाई लाठी-डंडों कर दी. इतना ही नहीं. आरोपी बुजुर्ग को थूक कर चटवाया गया. मामले को लेकर दोनों ही पक्षों की तरफ से प्राथमिक की दर्ज कराई गई हैं. मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.

अफीम तस्करी के तीन आरोपियों को 15 साल की सजा, एक लाख रुपये का जुर्माना
जुलाई 20, 2025 | 20 Jul 2025 | 9:22 AM

अफीम तस्करी के तीन आरोपियों को 15 साल की सजा सुनाई गई हैं. इसके साथ ही कोर्ट ने तीनों पर एक-एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया हैं. जुर्माना नही भरने पर तीनों को एक साल की अतिरिक्त साधारण कारावास की सजा भुगतना होगा. हजारीबाग व्यवहार न्यायालय के अपर न्यायाधीश ओंकारनाथ चैधरी की अदालत ने सजा सुनाया हैं. अफीम तस्करी के तीन आरोपी सईद आमीर हुसैन , सुलेमान सोई और निर्मल सोई को कोर्ट ने दोषी पाते हुए सजा सुनाया है.

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दी तीन बड़ी सड़क परियोजनाओं को मंजूरी, करमटोली से साइंस सिटी तक बनेगा फ्लाईओवर
जुलाई 19, 2025 | 19 Jul 2025 | 6:23 AM

16 जुलाई को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में पथ निर्माण विभाग अन्तर्गत पथ नेटवर्क विकास निमित्त भविष्योन्मुखी योजनाओं पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव एवं प्रधान सचिव, पथ निर्माण विभाग की उपस्थिति में विस्तृत परिचर्चा की गयी.

रांची की सड़कों पर रीलबाजी करने वाला युवक चढ़ा कोतवाली डीएसपी के हत्थे, पुलिस के गिरफ्त में आते ही लगने लगा जिंदाबाद के नारे
जुलाई 20, 2025 | 20 Jul 2025 | 7:21 AM

झारखंड की राजधानी रांची में रील बनाने वाले रिंकू भाई उर्फ शौकिया गुंडा ने रांची के भीड़ भाड़ वाले इलाके में बीच रोड में कुर्सी पर बैठ कर रील बनाना महंगा पड़ गया.

Jharkhand Weather: झारखंड में फिर कहर बरपाएगा मौसम! अगले 4 दिन आफत बनकर बरसेगी बारिश
जुलाई 20, 2025 | 20 Jul 2025 | 6:55 AM

झारखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला हैं. बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव अब राज्य पर पूरी तरह असर दिखाने लगा हैं. आने वाले चार से पांच दिनों तक झारखंड में झमाझम बारिश के साथ आंधी-तूफान और वज्रपात का सिलसिला जारी रहेगा.